नोएडा हवाई अड्डा उड़ान को बेताब: BCAS की आखिरी मंजूरी का इंतजार
देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की शुरुआत की थी और अब यह खुलने को लगभग तैयार है। हालांकि, यहां से पहली उडान शुरू होने से पहले एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से आखिरी सुरक्षा मंजूरी लेनी होगी। सभी जरूरी कागजात और सुरक्षा के प्लान जमा कर दिए गए हैं और उनकी अभी जांच चल रही है।
इंडिगो नोएडा से शुरू करेगी घरेलू उडानें
सुरक्षा मंजूरी मिलते ही घरेलू उडानें शुरू होने में करीब 45 दिन लगेंगे। इस नए हवाई अड्डे से उडान भरने वाली पहली एयरलाइन इंडिगो होगी। अंतर्राष्ट्रीय उडानें भी शुरू होंगी, लेकिन उनमें करीब छह महीने और लग सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे एयरलाइंस और अन्य साझेदारों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं ताकि पहले दिन से ही संचालन बिना किसी रुकावट के शुरू हो सके।