LOADING...
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का पैदल मार्च, क्या है कारण?
नोएडा में किसान और डूब क्षेत्र के लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस तैनात (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा में भारतीय किसान परिषद का पैदल मार्च, क्या है कारण?

लेखन गजेंद्र
Feb 09, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे नोएडा में डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासी भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भारी पुलिस तैनात की गई है। प्रदर्शन में 40 कॉलोनियों के लोग शामिल हैं। पुलिस बल हरौला बारात घर से सेक्टर 16 बिजली घर तक तैनात किया गया है।

प्रदर्शन

ठेकेदारों पर मनमानी आपूर्ति का आरोप

परिषद के अध्यक्ष सुखबीर शिलाफ ने बताया कि जिले में रहने वाले लोगों को बिजली विभाग से आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन अभी भी डूब क्षेत्र के अधिकतर लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार मनमानी आपूर्ति कर रहे हैं और लोगों से भारी कीमत ली जा रही है। सुखबीर ने बताया कि विभाग को 8 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। अब प्रदर्शन किया जा रहा है।

धरना

निवासी करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

परिषद के नेता ने बताया कि निवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, बिजली घर पर लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में स्थानीय विधायक पंकज सिंह को भी 2 बार लिखित शिकायत और कई बार मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में जाम की समस्या भी होने की संभावना है।

Advertisement