LOADING...
नोएडा: सड़क किनारे खड़ी कार से मिले युवक-युवती के शव, आत्महत्या की आशंका
नोएडा में कार में युवक-युवती का शव मिला है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा: सड़क किनारे खड़ी कार से मिले युवक-युवती के शव, आत्महत्या की आशंका

लेखन आबिद खान
Feb 14, 2026
03:06 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क किनारे खड़ी कार से 2 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कार काफी देर से खड़ी थी इसके बाद लोगों को अप्रिय घटना का शक हुआ। स्थानीय लोगों ने जब कार में झांककर देखा तो अंदर एक युवती और एक युवक का शव था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू हुई।

गोली

दोनों शवों पर गोलिया के निशान, आत्महत्या का शक

यह घटना नोएडा के सेक्टर 39 की है। कार में मौजूद दोनों शवों पर गोलियों के निशान है और लड़के के हाथ में पिस्टल थी। इस आधार पर संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पहले युवक ने युवती को गोली मारी फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सुमित है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। वहीं, युवती नोएडा सेक्टर 58 की निवासी है।

जांच

कल रात से घर से गायब थे युवक-युवती

युवक और युवती बीती रात से ही अपने-अपने घरों से लापता थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट, पिस्टल की जांच, दोनों के पारिवारिक संबंध और प्रेम प्रसंग के पहलू पर मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement