Page Loader
उत्तर प्रदेशः नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी ने नोएडा दफ्तर में बॉस को गोली मारी
नौएडा में नौकरी से निकाले जाने पर पूर्व कर्मचारी ने दफ्तर में घुसकर बॉस को गोली मारी (प्रतीकात्मक तस्वीरः pixabay)

उत्तर प्रदेशः नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी ने नोएडा दफ्तर में बॉस को गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Jan 05, 2023
11:33 am

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में छह महीने पहले नौकरी से निकाले गए एक पूर्व कर्मचारी ने BPO दफ्तर पहुंचकर अपने बॉस को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली का अशोक नगर निवासी अनूप सिंह है, जिसने देसी कट्टे से अपने पूर्व प्रबंधक सदरुल इस्लाम के सीने पर गोली मारी। घटना के बाद से आरोपी फरार है, वहीं सदरुल को कैलाश अस्पताल में ICU भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।

वारदात

गलत आचरण की वजह से ऑफिस से निकाला

NDTV के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 2 स्थित NSB BPO में अनूप सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। उसे गलत आचरण की वजह से सर्कल प्रमुख सदरुल इस्लाम ने छह महीने पहले नौकरी से निकाला था। पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले अनूप सदरुल से मिला था और उसने नौकरी पर दोबारा रखने की गुजारिश की थी। बुधवार को अनूप फिर दफ्तर आया और इस्लाम से बहस करने के बाद गोली मार कर फरार हो गया।