प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर फरीदाबाद की महिला पर हुई FIR
देश
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक बातें कहने के आरोप में फरीदाबाद की एक महिला पर FIR दर्ज की गई है।
भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज हुई FIR
जानबूझकर अपमान करने, समाज में अशांति फैलाने वाले बयान देने और मानहानि के आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत यह FIR दर्ज की गई है। चूंकि यह घटना दिल्ली में हुई थी, इसलिए नोएडा पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है।