Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / नित्यानंद ने 'कैलासा' के लिए शुरू की वीजा सर्विस, जानिए कहां से मिलेगी फ्लाइट
देश

नित्यानंद ने 'कैलासा' के लिए शुरू की वीजा सर्विस, जानिए कहां से मिलेगी फ्लाइट

नित्यानंद ने 'कैलासा' के लिए शुरू की वीजा सर्विस, जानिए कहां से मिलेगी फ्लाइट
लेखन भारत शर्मा
Dec 18, 2020, 08:05 pm 4 मिनट में पढ़ें
नित्यानंद ने 'कैलासा' के लिए शुरू की वीजा सर्विस, जानिए कहां से मिलेगी फ्लाइट

स्वघोषित धर्मगुरु और भगोड़ा नित्यानंद पहले तो दुष्कर्म के आरोपों और साध्वियों के साथ वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रहा था और अब वह अपने "देश" कैलासा को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उसने अपने देश के लिए वीजा सर्विस भी शुरू कर दी है। उसने लोगों को अपने देश बुलाने के लिए कथित तौर पर चार्टर्ड फ्लाइट सेवा भी शुरू की है और लोग वीजा लेकर तीन दिन के लिए कैलासा की यात्रा कर सकेंगे।

परिचय
कौन है भगौड़ा नित्यानंद?

नित्यानंद खुद को संत बताता है और कर्नाटक में आश्रम चलाता था। मार्च 2010 में उसका तमिलनाडु की एक अभिनेत्री के साथ अंतरंग वीडियो सामने आया था। दो साल बाद उस पर एक शिष्या से दुष्कर्म का आरोप लगा था। साल 2018 में कर्नाटक की ट्रायल कोर्ट ने उस पर आरोप तय किए थे। 18 नवंबर, 2019 को विवेकानंद नगर थाने में उसके खिलाफ महिला के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद वह फरार हो गया।

ठिकाना
इक्वाडोर का द्वीप खरीदकर रह रहा नित्यानंद- रिपोर्ट्स

भारत से फरार होने के बाद नित्यानंद के ठिकाने के जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इक्वाडोर का एक द्वीप खरीदकर उस पर रह रहा है। हालांकि, इक्वाडोर की सरकार ने इन सभी दावों को खंडन किया है। वेबसाइट के मुताबिक, कैलासा एक 'राज्य रहित राष्ट्र' है, जिसे नई भौगोलिक सीमा की नहीं बल्कि प्रबुद्ध मानवता की विचारधारा के वैध प्रतिनिधि के तौर पर कूटनीतिक पहचान की जरूरत है।

वीडियो
नित्यानंद ने वीडियो जारी कर दी वीजा सर्विस शुरू करने की जानकारी

भगोड़े नित्यानंद द्वारा हाल ही में जारी किए गए वीडियो में उसने दावा किया है कि कैलासा आने के लिए उसकी खुद की चार्टर्ड फ्लाइट सर्विस है, जिससे लोग कैलासा आ सकेंगे। हालांकि, यहां आने वाले व्यक्ति को सिर्फ तीन दिन तक ही रुकने दिया जाएगा। उसने कैलासा आने का रूट मैप बताते हुए कहा कि लोगों को पहले फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया आना होगा। इसके बाद कैलासा तक जाने के लिए उसकी खुद की चार्टर्ड विमान सेवा है।

सुविधा
कैलासा पहुंचने वालों को मिलेगी मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा

नित्यानंद ने कहा कि कैलासा आने वाले लोगों को उसकी ओर से आवास और भोजन सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह लोगों को ऑस्ट्रेलिया तक अपने खर्च पर आना होगा, लेकिन उसके बाद चार्टर प्लेन का खर्च उसके संगठन द्वारा वहन किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया है कि इस यात्रा में आने वाले भक्तों को वहां पर साक्षात शिव दर्शन भी कराए जाएंगे। वीजा लेने के लिए आपको contact@kailaasa.org पर ईमेल करना होगा।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखें नित्यानंद का वीडियो

Kailasa trip is open now. You can apply for visa. And have a Darshan of Lord Shiva physically. 👺 pic.twitter.com/ywGH2qpypi

— Vishweshwar Bhat (@VishweshwarBhat) December 17, 2020
रिजर्व बैंक
नित्यानंद ने अगस्त में लॉन्च किया था 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा'

बता दें कि नित्यानंद ने गत 22 अगस्त को अपने खुद के 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा' को लॉन्च किया था। इसके अलावा उसने वहां की करेंसी को 'कैलासा डॉलर' नाम दिया था। उस दौरान उसने कहा था उसने अपने रिजर्व बैंक के संचालन के लिए एक अन्य देश के साथ MOU साइन किया है। जिसे हिंदू निवेश और रिजर्व बैंक कहा जाता है। उसने रिजर्व बैंक के लिए 300-पेज की आर्थिक नीति का मसौदा तैयार किया था।

झंडा
कैलासा का है अपना अलग झंडा और राष्ट्रीय पशु-पक्षी

कैलासा की वेबसाइट के अनुसार वहां के अपना प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री और सेना प्रमुख है। वेबसाइट पर संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी दी गई है। इतना ही नही, नित्यानंद ने अपने देश का अलग झंडा 'रिषभ ध्वज' भी बनाया है। राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ जैसी चीजों का ऐलान भी किया गया है। यहां की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी, संस्कृत और तमिल हैं। यहां चंदा देकर नागरिकता ली जा सकती है।

जानकारी
नित्यानंद की 'सरकार' में एक मंत्रालय और 16 विभाग

नित्यानंद ने अपने कथित 'देश' में सरकार भी बनाई है, जिसमें एक मंत्रालय और 16 विभाग हैं। नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की तर्ज पर श्री कैलासा यूनाइटिंग नेशन्स की भी स्थापना की है। वहां दो यूनिवर्सिटी, एक गुरुकुल और स्वास्थ्य केंद्र भी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
भारत
तमिलनाडु
गुजरात
ताज़ा खबरें
हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया: जानिए खून से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया: जानिए खून से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय लाइफस्टाइल
इंफीनिक्स स्मार्ट 6 HD स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
इंफीनिक्स स्मार्ट 6 HD स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर टेक्नोलॉजी
'झलक दिखला जा' में दिखेंगी निया शर्मा समेत ये हस्तियां
'झलक दिखला जा' में दिखेंगी निया शर्मा समेत ये हस्तियां मनोरंजन
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित,  विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी खेलकूद
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी देश
भारत
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति और क्या है इसकी प्रक्रिया?
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति और क्या है इसकी प्रक्रिया? देश
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD देश
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत?
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? देश
जस्टिस यूयू ललित बन सकते हैं अगले CJI, एनवी रमन्ना ने की सिफरिश
जस्टिस यूयू ललित बन सकते हैं अगले CJI, एनवी रमन्ना ने की सिफरिश देश
भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति?
भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति? देश
और खबरें
तमिलनाडु
श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता
श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता दुनिया
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा देश
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
2020 में सड़क हादसों की कुल संख्या 3.66 लाख के पार, सरकार ने जारी किए आंकड़े
2020 में सड़क हादसों की कुल संख्या 3.66 लाख के पार, सरकार ने जारी किए आंकड़े ऑटो
तमिलनाडु के येलागिरी की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं
तमिलनाडु के येलागिरी की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं लाइफस्टाइल
और खबरें
गुजरात
टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन ऑटो
कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता
कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता देश
भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें
भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें लाइफस्टाइल
गुजरात: जहरीली शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत, अस्पताल जाएंगे केजरीवाल
गुजरात: जहरीली शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत, अस्पताल जाएंगे केजरीवाल देश
पाकिस्तान: पुरुष कांस्टेबल ने SHO के कहने पर पहना महिला कांस्टेबल का हिजाब, जानिए वजह
पाकिस्तान: पुरुष कांस्टेबल ने SHO के कहने पर पहना महिला कांस्टेबल का हिजाब, जानिए वजह अजब-गजब
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022