वाहन चालक सावधान! गडकरी लाए नया सिस्टम, पॉइंट्स कटे तो रद्द होगा लाइसेंस
ड्राइवरों के लिए एक बड़ी खबर है। अब भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक पॉइंट-आधारित सिस्टम लागू होने जा रहा है। इसका मकसद सड़कों को सुरक्षित बनाना और बार-बार होने वाले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की है। इन नए नियमों के तहत, हर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आपके लाइसेंस से कुछ पॉइंट कट जाएंगे। अगर आपके पॉइंट एक तय सीमा से ज्यादा कट जाते हैं, तो आपका लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है या उसे रद्द भी किया जा सकता है।
सरकारी ट्रेनिंग सेंटर और सुरक्षा मानक
जो ड्राइवर सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाते हैं और उनका रिकॉर्ड साफ रहता है, उन्हें इंश्योरेंस जैसे फायदे भी मिल सकते हैं। सरकार 1,600 ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर भी बनवा रही है, जिनमें से 130 से ज्यादा सेंटर या तो शुरू हो चुके हैं या बन रहे हैं।
इनका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को सही तरीके से गाड़ी चलाना सिखाना है। इसके अलावा, बसों के लिए नए सुरक्षा नियम भी आ रहे हैं। 1 सितंबर 2025 से बस बॉडी कोड में बदलाव किया जाएगा।
साथ ही, पुराने BS-VI से पहले के भारी वाहनों में एमिशन-कंट्रोल डिवाइस लगाने के लिए AIS 228 स्टैंडर्ड भी लागू होंगे।