वित्त मंत्री सीतारमण का 3 दिवसीय सिंगापुर दौरा, क्या है एजेंडा?
देश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 3 दिन के दौरे पर सिंगापुर पहुंची हैं। उनका मकसद है भारत के आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना और ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश को आकर्षित करना।
वह सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग जैसे बड़े नेताओं से मिल रही हैं। इन मुलाकातों में दोनों देशों के बीच व्यापार को आसान बनाने और डिजिटल तौर पर जुड़ाव बढ़ाने पर बात होगी।
सीतारमण ने GIC और टेमासेक को भारत में निवेश का न्योता दिया
वह GIC और टेमासेक जैसे बड़े निवेशकों से भी मुलाकात कर रही हैं। इन बैठकों में वह भारत को निवेश के लिए एक बेहतरीन जगह के रूप में पेश कर रही हैं, खासकर NIIF और गिफ्ट सिटी जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए।