NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश: शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत

    आंध्र प्रदेश: शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 31, 2020
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शराब नहीं मिलने के बाद हैंड सैनिटाइजर का सेवन करने से तीन दिनों में नौ लोगों की मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    पुलिस ने सभी नौ लोगों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि मृतकों ने कच्चे सैनिटाइजर का सेवन किया था या फिर उसे देसी शराब में मिलाकर पिया था। इसके लिए सैनिटाइजर के नमूने लिए गए हैं।

    घटना

    बुधवार देर रात से हुई थी घटनाक्रम की शुरुआत

    प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ कौशल ने HT को बताया कि बुधवार को कुरीचेडु कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर एक बिखारी को पेट में तेज जलन की शिकायत हुई थी। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

    गुरुवार सुबह पेट में दर्द होने के कारण दो अन्य लोगों की मौत हो गई और शुक्रवार सुबह छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

    जांच में सामने आया कि सभी ने हैंड सैनिटाइजर का सेवन किया था।

    मृतक

    हैंड सैनिटाइजर पीने से इनकी हुई मौत

    SP कौशल ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर पीने से मरने वालों की पहचान अनुगोंडा श्रीनू (25), भोगेम तिरुपतैया (35), गुंटाका रामी रेड्डी (60), कदम रामानैया (28), राजा रेड्डी (65), रामानैया (65), बाबू (40), चार्ल्स (45) और ऑगस्टीन (45) के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि मृतकों में से तीन भिखारी और शेष स्थानीय झुग्गीवासी हैं। क्षेत्र में 20 लोगों के हैंड सैनिटाइजर पीने का पता लगा है। शेष का उपचार जारी है।

    कारण

    लॉकडाउन के कारण बंद कराई गई थी शराब की दुकानें

    कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए कुरीचेडु कस्बे में 10 दिन पहले लॉकडाउन लागू किया गया था। इसमें शराब की दुकानें भी बंद कराई गई थी।

    इस दौरान इन लोगों को शराब नहीं मिली और उन्होंने लत के कारण हैंड सैनिटाइजर का सेवन कर लिया। इससे उनकी मौत हो गई।

    मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग सैनिटाइजर का सेवन करने के बाद बेहोश होकर गिर गए थे।

    अन्य घटनाएं

    सैनिटाइजर पीने से पहले भी हो चुकी है लोगों की मौत

    शराब की जगह हैंड सैनिटाइजर का सेवन कर जान गंवाने का यह पहला मामल नहीं है। इससे पहले गत 18 फरवरी को केरल जेल में एक कैदी की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई थी।

    इसी तरह 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के मोहाब शहर में सैनिटाइजर पीने से एक की मौत हुई थी।

    12 अप्रैल को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में और 11 मई को तमिलनाडु के ही सुलुर में हैंड सैनिटाइजर पीने से दो लोगों की मौत हुई थी।

    संक्रमण

    भारत और आंध्र प्रदेश में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,078 नए मामले सामने आए और 779 लोगों की मौत हुई है। यह देश में अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    देश में कुल मामलों की संख्या 16,38,870 हो गई है, वहीं 35,747 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,45,318 है।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 69,252 है और अब तक 1,281 की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    भारत की खबरें

    मैसेजिंग सर्विस के साथ-साथ अब कुछ यूजर्स को इंश्योरेंस और लोन भी देगी व्हाट्सऐप फेसबुक
    संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, अफगानिस्तान में तैनात है पाकिस्तान के 6,000-6,500 आतंकवादी पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ज्यादा सैनिटाइजर उपयोग करने को लेकर चेतावनी स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस: भारत में फिर 24 घंटे में 700 से अधिक मौतें, 48,661 नए मामले कोरोना वायरस

    आंध्र प्रदेश

    पांच उप मुख्यमंत्रियों वाले आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां क्यों बनाना चाहती है जगनमोहन सरकार? हैदराबाद
    दिल्ली हारने से पहले अन्य राज्यों में ऐसा रहा है भाजपा का प्रदर्शन छत्तीसगढ़
    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस का था शक, गांव को बचाने के लिए व्यक्ति ने की आत्महत्या चीन समाचार
    इस राज्य में निकली 1,500 से भी अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    कोरोना वायरस

    अनुभव सिन्हा इन चार दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ मिलकर बनाएंगे कोरोना वायरस पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 14 लाख पार, बीते दिन लगभग 50,000 नए मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के कहर के बीच इस तरह कराएं सुरक्षित हेल्थ चेकअप और टेस्ट स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस: क्या हरियाणा में भी हर हफ्ते लगेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री खट्टर ने दिया जवाब हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025