महाराष्ट्र में मां और 2 मासूमों के शव कुएं में मिले, पारिवारिक कलह पर पुलिस का संदेह
देश
महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 25 साल की निकिता भुुरे और उनके 2 छोटे बच्चे एक गांव के कुएं में मृत मिले हैं। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे किसी पारिवारिक झगड़े के बाद निकिता अपनी 5 साल की बेटी शिवानी और 3 साल के बेटे शिवंश के साथ कुएं में कूद गई होंगी। सोमवार की सुबह जब गांव के लोग काम पर निकले तो उनकी नजर कुएं में तैरते हुए शवों पर पड़ी।
पुलिस ने शवों को बाहर निकाला, परिवार के झगड़े की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस की शुरुआती जांच में परिवारिक विवाद को इस घटना का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस दुखद घटना से पहले क्या हुआ था, यह जानने के लिए परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।