Page Loader
रामेश्वरम कैफे धमाका: संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी, जानकारी देने वाले को मिलेंगे 10 लाख
रामेश्वरम कैफे धमाका: संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी

रामेश्वरम कैफे धमाका: संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी, जानकारी देने वाले को मिलेंगे 10 लाख

Mar 09, 2024
04:00 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में धमाका करने वाले संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी की हैं। NIA ने 1 मार्च को हुए इस धमाके की जांच 3 मार्च को अपने हाथ में ली थी और अभी तक वह संदिग्ध तक नहीं पहुंच पाई है। इस बीच एजेंसी ने लोगों से संदिग्ध की तलाश में मदद करने की अपील की है। एजेंसी ने बताया कि संदिग्ध की जानकारी देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

ईनाम

जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख का ईनाम

अलग-अलग CCTV फुटेज से पता चला है कि कैफे में हुए धमाके के करीब एक घंटे बाद संदिग्ध एक बस में सवार हुआ था। उस वक्त उसने टी-शर्ट पहनी हुई है और मुंह पर मास्क और सिर पर टोपी लगाई हुई है। उसी शाम करीब 9 बजे संदिग्ध को एक बस स्टैंड में घूमते देखा गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने संदिग्ध की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये ताजा तस्वीरें