आतंक का AI कनेक्शन: चैटGPT से बम बनाना सीख रहा था लाल किला धमाके का आरोपी
देश
NIA ने खुलासा किया है कि लाल किले में हुए धमाके के आरोपी जसीर बिलाल वानी ने बम बनाने के लिए ChatGPT और यूट्यूब का सहारा लिया। उसने इंटरनेट पर 'चीनी और पोटैशियम नाइट्रेट से रॉकेट कैसे बनाएं' जैसी चीजें खोजीं और फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन बम बनाने वाले पुर्जे मंगाए। विस्फोटक बनाने का तरीका सीखने के लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो भी देखे।
चरमपंथी अब AI और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे
यह मामला दिखाता है कि आतंकी संगठन अब चैट GPT जैसे AI टूल्स और व्हाट्सऐप व टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो काम पहले गुप्त बैठकों में होते थे, वे अब ऑनलाइन हो रहे हैं। इससे चरमपंथियों के लिए खतरनाक चीजें सीखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, और यह वाकई चिंता की बात है।