आज प्रधानमंत्री का कर्नाटक दौरा, मांड्या-बेलूर जा रहे हैं तो यहां चेक करें ट्रैफिक प्लान
देश
अगर आप 15 अप्रैल को कर्नाटक के मांड्या की यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिचुंचनगिरि मठ का दौरा करने जा रहे हैं। उनके इस दौरे को देखते हुए 15 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एन एच 75-A और एन एच 150-A बंद रहेंगे। जिलाधीश ने सभी से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान कर लें और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
बेलूर में 12 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन पर पाबंदी
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान बेलूर टाउन पंचायत के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी वजह से यहां 12 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अधिकारियों ने जनता से गुजारिश की है कि वे इन नियमों का पालन करें ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।