Loading...
NEET पेपर लीक पर पहले दिन टली सुनवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं पहुंचा CBI का वकील 
NEET पेपर लीक पर पहले दिन फास्ट ट्रैक में नहीं हुई सुनवाई (फाइल तस्वीर)

NEET पेपर लीक पर पहले दिन टली सुनवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं पहुंचा CBI का वकील 

लेखन गजेंद्र
Jul 27, 2026
03:04 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार से पेपर लीक पर सुनवाई होनी थी, जो टल गई। दरअसल, सुनवाई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से वकील को उपस्थित होना था, जो किसी कारण पेश नहीं हो सके, जिसके बाद सुनवाई स्थगित कर दिया गया। अब मामले की सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

सुनवाई

आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली

फास्ट ट्रैक कोर्ट को सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत NEET-UG पेपर लीक मामले में सुनवाई के लिए गठित किया गया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अभियोजन निदेशक को निर्देश दिया कि मामले की पैरवी के लिए एक लोक अभियोजक नियुक्त किया जाए, ताकि सुनवाई में बाधा न आए।

सोमवार को मामले में आरोपी विकास और दिनेश बिवाल की जमानत याचिकाएं सूचीबद्ध थीं, लेकिन CBI के उपस्थित न होने से यह टल गया।

गठन

प्रधानमंत्री मोदी ने गठित की है फास्ट ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक के बाद दिल्ली समेत देशभर में छात्र आंदोलन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले में पकड़े गए आरोपियों को जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया था।

इसके अलावा, पेपर लीक से जुड़ा जो संशोधन बिल सरकार संसद में ला रही है, उसमें भी फास्ट ट्रैक कोर्ट का जिक्र किया गया है।

बता दें कि छात्रों के आंदोलन के 37 दिन बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

ADVERTISEMENT