लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, NEET PG के नतीजे 30 सितंबर तक
देश
इस साल जिन छात्रों ने NEET PG की परीक्षा दी है, उनके नतीजे 30 सितंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा 30 अगस्त को 338 शहरों में बने 1,111 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें करीब 2.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
आप अपना स्कोर और कटऑफ natboard.edu.in पर देख पाएंगे। इसके लिए आपको अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
जयपुर में 5 सितंबर को फिर होगी परीक्षा
जयपुर में जिन 2,445 छात्रों की परीक्षा बिजली गुल होने के कारण बीच में ही रुक गई थी, उनकी परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे दोबारा होगी। नतीजे आने के बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना बिल्कुल न भूलें, यह आपके आगे के एकेडमिक कामों में काम आएगा।