उत्तर प्रदेश: तलाक के दबाव में चचेरी बहन की हत्या, बच्ची पर भी जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नीरज नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपनी चचेरी बहन उषा की हत्या और उसकी 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब उषा ने नीरज पर अपनी पत्नी से तलाक लेने का दबाव डाला। उषा का शव एक गन्ने के खेत में मिला। वहीं, हमले में बची उसकी बेटी अभी अस्पताल में इलाज करा रही है।
पति ने ऑनलाइन फोटो से की पहचान
इस मामले की जांच में मोड़ तब आया जब उषा के पति ने ऑनलाइन फोटो देखकर उसकी पहचान की। पुलिस के मुताबिक, नीरज ने बताया कि वह उषा और उसके बच्चों को अपने साथ ले गया था। अलमपुर एहडवा गांव के पास उसने उषा और उसकी 3 साल की बेटी का गला घोंट दिया।
वारदात छिपाने के लिए उसने उषा के शव को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, उषा के बेटे को अपने परिवार के पास छोड आया, यह कहकर कि वह उसे कहीं मिला है। पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है।