NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में 2017-2018 में NSA के तहत हुई 1,198 गिरफ्तारियां, 563 अभी भी जेल में
    अगली खबर
    देश में 2017-2018 में NSA के तहत हुई 1,198 गिरफ्तारियां, 563 अभी भी जेल में

    देश में 2017-2018 में NSA के तहत हुई 1,198 गिरफ्तारियां, 563 अभी भी जेल में

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 22, 2020
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    नरेंद्र मोदी सरकार के राज में देश में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) का खुलकर उपयोग किया जा रहा है।

    साल 2017 और 2018 में देश में NSA के तहत कुल 1,198 लोगों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचा दिया गया।

    हालांकि, बाद में बोर्ड की समीक्षा के बाद कुछ को रिहा भी कर दिया गया, लेकिन वर्तमान में 563 लोग अभी भी जेल की हवा खा रहे हैं। सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में इस संबंध में जानकारी दी है।

    जानकारी

    क्या है राष्ट्रीय सूरक्षा कानून?

    राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) ऐसा कानून है, जिसके तहत किसी खास खतरे के चलते व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है।

    अगर स्थानीय प्रशासन को किसी शख्स से देश की सुरक्षा और सद्भाव का संकट महसूस होता है तो पुलिस उसे पकड़ सकती है।

    NSA प्रशासन को किसी व्यक्ति को महीनों तक हिरासत में रखने का अधिकार देता है। इस कानून को 1980 में देश की सुरक्षा के लिए सरकार को ज्यादा शक्तियां देने के लिए जोड़ा गया था।

    सवाल

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

    सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की ओर से देश में NSA के तहत हुई कुल कार्रवाई की जानकारी मांगी गई थी। इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जी किशन रेड्डी ने जवाब दिया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2018 की रिपोर्ट जारी की है।

    इसके अनुसार साल 2017 और 2018 में कुल 1,198 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 563 अभी भी हिरासत में ही है।

    गिरफ्तारी

    देश में इस तरह से हुई NSA के तहत गिरफ्तारी

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार साल 2017 में देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 501 लोगों को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसमें बोर्ड की समीक्षा के बाद 229 को रिहा कर दिया गया और 272 अभी भी हिरासत में हैं।

    इसी तरह साल 2018 में देशभर में कुल 697 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बोर्ड की समीक्षा के बाद 406 को रिहा कर दिया गया और 291 अभी हिरासत में हैं।

    सबसे ज्यादा

    मध्य प्रदेश में हुई NSA के तहत सबसे अधिक गिरफ्तारी

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि NSA के तहत सबसे अधिक गिरफ्तारी मध्य प्रदेश में हुई है। उसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान आता है।

    उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में साल 2017 और 2018 में NSA के तहत कुल 795 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद जब बोर्ड ने समीक्षा की तो इनमें से 466 लोगों को रिहा कर दिया और शेष 329 लोग आज भी इस कानून के तहत जेल में बंद हैं।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में NSA के तहत हुई 338 लोगों की गिरफ्तारी

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि NSA के तहत दूसरे नंबर पर सबसे अधिक गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में हुई है।

    वहां साल 2017 और 2018 में NSA के तहत कुल 338 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 150 लोगों को रिहा कर दिया और शेष 188 अभी भी हिरासत में हैं।

    वहीं इस साल 19 अगस्त तक पुलिस ने 139 लोगों के खिलाफ NSA लगाया है। इनमें से 76 मामले तो गोहत्या से जुड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश
    राज्यसभा

    ताज़ा खबरें

    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार
    हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान में चोरी करने के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार दिल्ली

    भारत की खबरें

    टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड करेगी नए संसद भवन का निर्माण, 861.90 करोड़ रुपये में मिला कॉन्ट्रेक्ट नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख पार, बीते दिन मिले रिकॉर्ड संक्रमित ब्राजील
    दिल्ली: कोरोना की चपेट में आ चुका है हर तीसरा व्यक्ति, ताजा सर्वे में आया सामने दिल्ली
    टाइटन ने लॉन्च की नई घड़ियां, वाई-फाई वाले कार्ड की तरह कर पाएंगे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

    मध्य प्रदेश

    कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे मध्य प्रदेश के मंत्री, वीडियो वायरल इंदौर
    राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान जारी, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुकाबला कड़ा गुजरात
    मध्य प्रदेश: पहली से 5वीं तक के छात्रों के लिए अब नहीं लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस कर्नाटक
    राज्यसभा चुनाव परिणाम: जानिए कौन कहां से पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट राजस्थान

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: चोर को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, SI की मौत उत्तर प्रदेश पुलिस
    बेंगुलरू हिंसा: 'पुलिस को मारो' चिल्ला रही थी भीड़, FIR में पांच आरोपियों के नाम कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पैर में मारी गोली उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: 13 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, पिता का आरोप- आरोपियों ने निकाली आंखें रेप

    राज्यसभा

    मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया नरेंद्र मोदी
    गुजरात: राज्यसभा चुनाव से पहले पांच कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बाकी को भेजा जा रहा जयपुर मध्य प्रदेश
    राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा नामांकन पर बोले पूर्व CJI रंजन गोगोई- शपथ के बाद जबाव दूंगा रामनाथ कोविंद
    बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह हिरासत में, जेल में भूख हड़ताल पर बैठे मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025