कर्नाटक में सड़क हादसों का कहर: दुर्गा जुलूस समेत 2 घटनाओं में 4 की मौत, 20 घायल
देश
रविवार को कर्नाटक के हुक्केरी तालुका में हत्तारगी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने मां दुर्गा के मूर्ति जुलूस को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रकाश, महेश और दनेशवरी नाम के 3 श्रद्धालुओं की जान चली गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल 4 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
NH-48 पर बस हादसे में एक की मौत
पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है और इसका मामला यामकनमरडी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
इसी इलाके में NH-48 पर एक सरकारी बस की टिपर ट्रक से भी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हुए, वहीं एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई।