दिल्ली में खौफनाक वारदात: बुजुर्ग दंपत्ति को कार से रौंद कर भागी नबलवीन गिरफ्तार
देश
दिल्ली के कीर्ति नगर में एक 49 वर्षीय की महिला नबलवीन को गिरफ्तार किया गया है। नबलवीन पर आरोप है कि उसने अपनी कार से 79 साल के एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारी थी, जब वे किसी धार्मिक स्थल से लौट रहे थे। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा ने पीछे से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था।
दयानंद और कुसुम अब खतरे से बाहर
हादसे के बाद दयानंद और कुसुम सड़क पर जा गिरे। दयानंद को सिर में गंभीर चोटें आईं, वहीं कुसुम के शरीर पर हल्की चोटें लगीं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। नबलवीन घटना के तुरंत बाद मौके से भाग निकली थी, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है और अब CCTV फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।