चंडीगढ़ को प्रधानमंत्री मोदी देंगे 5,278 करोड़ रुपये के 3 हाईवे की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे 5,278 करोड़ रुपये के कई हाईवे प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। इन परियोजनाओं से ट्राइसिटी में आवाजाही और भी सुविधाजनक हो जाएगी, साथ ही ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।
3 नए हाईवे के बारे में जानिए
प्रधानमंत्री IT सिटी से कुरली तक 31 किलोमीटर लंबा 6 लेन वाला ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू करेंगे। इससे चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों के बीच आवाजाही और भी आसान हो जाएगी। इसके साथ ही, वे 2 और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे: इनमें 10.3 किलोमीटर का अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे और 19.2 किलोमीटर का जीरकपुर बाईपास शामिल है।
ये दोनों प्रोजेक्ट्स पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच यात्रा को तेज और सुगम बनाएंगे। इन नई सड़कों के बनने से लोगों का सड़क पर जाम में फंसने का समय बचेगा और पूरे इलाके में कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी।