G-7 से पेरिस तक प्रधानमंत्री मोदी का जलवा, अब तकनीक के मंच पर बजेगा भारत का डंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे के आखिरी चरण में हैं। G-7 समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद वे पेरिस पहुंचे। वहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 'भारत-फ्रांस की साझेदारी हमारे ग्रह की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने G-7 में निष्पक्ष साझेदारी पर बल दिया
G-7 समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की जैसे दुनिया के बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष वैश्विक साझेदारियों पर जोर दिया और विकासशील देशों से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। अब प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर 'विवाटेक 2026' में हिस्सा लेंगे। यह यूरोप का सबसे बड़ा टेक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें इस साल भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन होगा। यह कदम यूरोपीय इनोवेटर्स के साथ भारत के बढ़ते रिश्तों को दर्शाता है।