अदा शर्मा चलीं मराठी सिनेमा की ओर, फिल्म 'गजरा' से जारी हुई पहली झलक
क्या है खबर?
अभिनेत्री अदा शर्मा बॉलीवुड फिल्में करने के बाद, मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'गजरा' का ऐलान कर दिया गया है। साथ में फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी श्रेयस जाधव ने उठाई है, जिन्हें मराठी फिल्मों 'बस स्टॉप' और 'फकाट' के लिए बताैर निर्देशक जाना जाता है। अमोल बोरकर द्वारा निर्मित इस फिल्म में अदा को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
पोस्टर
सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगी फिल्म 'गजरा'
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'गजरा' से अदा की पहली झलक जारी की है। पोस्टर में अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में दर्शाया गया है। उनके सिर पर सफेद फूलों वाला गजरा है। चेहरे और गजरे पर खून की छीटे मौजूद हैं, जिससे फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक गंभीर, परेशान करने वाली और मार्मिक प्रतीत होती है। यह 2027 में सिनेमाघरों का रुख करेगी। अदा को आखिरी बार मनोज बाजपेयी की हालिया रिलीज फिल्म 'गर्वनर' में देखा गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
ADAH SHARMA MAKES HER MARATHI FILM DEBUT WITH 'GAJRA' – 2027 RELEASE… #TheKeralaStory and #1920TheFilm star #AdahSharma is all set to make her #Marathi film debut with #Gajra... She essays the title role.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2026
Directed by Shreyas Jadhav and produced by Amol Borkar, the makers have… pic.twitter.com/NN9X4qcOpX