LOADING...
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे मैचों में ये हैं सबसे बड़ी हार
अफगानिस्तान को मिली करारी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे मैचों में ये हैं सबसे बड़ी हार

Jun 18, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 170 रन से हार मिली। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 403 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 232 रन पर सिमट गई। यह रनों के लिहाज से अफगान टीम की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस बीच अफगानिस्तान की वनडे मैचों में सबसे बड़ी हार पर एक नजर डालते हैं।

#1 

अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (275 रन, 2015)

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2015 में अफगानिस्तान को 275 रन से हराया था। पर्थ में खेले गए उस मैच में मेजबान टीम ने 417/6 का स्कोर बनाया, जिसमें डेविड वार्नर ने शतक (178) लगाया। उनके अलावा स्टीव स्मिथ (95) और ग्लेन मैक्सवेल (88) ने उपयोगी पारियां खेली। जवाब में अफगानी टीम 142 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने 4 विकेट लिए।

#2 

अफगानिस्तान बनाम भारत (170 रन, 2026) 

इकाना स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए। मेजबान टीम से शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) ने शतक लगाए। अफगान टीम से नंगेलिया खरोती ने 4 विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर ही सिमट गई। भारत से गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिसने 3 सफलताएं हासिल की।

Advertisement

#3 

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (155 रन, 2024)

श्रीलंका ने 2024 में पल्लेकेले स्टेडियम में हुए मैच में अफगानिस्तान को 155 रन से हराया था। उस मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 308/6 का स्कोर बनाया था। चरिथ असलंका ने 74 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 97 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम 153 रन पर सिमट गई थी। अफगानिस्तान से इब्राहिम जादरान (54) और रहमत शाह (63) ने अर्धशतक लगाए थे।

Advertisement

#4 

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (154 रन, 2018)

जिम्बाब्वे ने 2018 में शारजाह में खेले गए मैच में अफगानिस्तान को 154 रन से हराया था। उस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 333/5 का स्कोर बनाया था। जिम्बाब्वे से ब्रेंडन टेलर ने 125 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा सिकंदर रजा ने 92 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की पारी 179 रन पर ढेर हो गई थी। जिम्बाब्वे से ग्रीम क्रेमर ने 4 विकेट लिए थे।

Advertisement