छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि नेपाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का एक ऑफशोर कैंपस खोला जाएगा। इसके साथ ही एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर और इनोवेशन हब भी तैयार किया जाएगा। इसका मकसद शिक्षा को बढ़ावा देना, नए विचारों को प्रोत्साहन देना और नेपाली युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा अवसर बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने ये योजनाएं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ हैदराबाद हाउस में हुई अपनी मुलाकात के दौरान बताईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रवृत्ति और एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क का भी किया ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली छात्रों के लिए कानून और तकनीकी क्षेत्र में ज्यादा छात्रवृत्ति देने की भी बात कही। इसके अलावा, स्थानीय फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नया एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क भी बनाया जाएगा। उन्होंने फिल्मों और तकीनकी के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही खेल-कूद, खासकर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा मदद का भरोसा दिलाया, जिसमें बेहतर ट्रेनिंग और बुनियादी ढांचा तैयार करना शामिल है।