मोदी-ताकाइची की ऐतिहासिक मुलाकात: 6 लाख करोड़ का निवेश, AI से रक्षा तक भारत-जापान की नई उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनेई ताकाइची आज पहली बार एक साथ आधिकारिक शिखर वार्ता कर रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता रक्षा, AI, सेमीकंडक्टर्स, स्वच्छ ऊर्जा और सप्लाई चेन को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर मिलकर काम करने की रणनीतियों पर विचार करेंगे। बातचीत की शुरुआत राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत के साथ होगी, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में वे मुख्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
भारत के साथ जापान की 6 लाख करोड़ की योजना पर चर्चा
आज दिल्ली में 100 से ज्यादा जापानी कारोबारी नेता जापान-इंडिया जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। इस मंच पर मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन के क्षेत्रों में करीब 120 नए समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह सब जापान की भारत के साथ 6 लाख करोड़ की निवेश योजना का हिस्सा है। इसके अलावा, दोनों देश इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, क्लीनर एनर्जी के लिए ग्रीन अमोनिया और महासागर पहल के तहत समुद्री परियोजनाओं पर भी सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।