स्ट्रॉन्ग रूम में 'CCTV बंद' का हंगामा, TMC ने मांगी पूरी फुटेज
देश
पश्चिम बंगाल के बारसात स्ट्रॉन्ग रूम में शनिवार सुबह कुछ घंटों के लिए गहमागहमी बढ़ गई। दरअसल, TMC उम्मीदवार नारायण गोस्वामी ने आरोप लगाया कि CCTV कैमरे कुछ घंटों के लिए बंद कर दिए गए थे।
इस आरोप के बाद, हालात को संभालने के लिए केंद्रीय बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर, भाजपा का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया गया और गेट पर ही उन्हें पीछे धकेल दिया गया।
चुनाव आयोग ने कहा- कैमरे चालू थे
यह आरोप सुनने के बाद नारायण गोस्वामी तुरंत स्ट्रांग रूम पहुंचे। हालांकि, चुनाव आयोग ने बाद में स्पष्ट किया कि सिर्फ डिस्प्ले मॉनिटर बंद था, जबकि कैमरे लगातार रिकॉर्डिंग कर रहे थे।
अब TMC स्ट्रॉन्ग रूम की पूरी CCTV फुटेज जारी करने की मांग कर रही है, जिससे यह साफ हो सके कि अंदर असल में क्या हुआ था और उनके कार्यकर्ताओं को किसने रोका था।