नंदन नीलेकणि ने पेपर लीक रोकने के लिए बनाई खास योजना, अब परीक्षा के दिन बनेंगे प्रश्नपत्र
इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के लिए एक सुधार टास्क फोर्स की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए कुछ ताजा सुझाव दिए हैं। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में उन्होंने कहा कि बहुत बड़े पश्न पत्र बनाए जाने चाहिए और परीक्षा वाले दिन ही प्रश्नपत्र तैयार किए जाने चाहिए। इससे किसी के लिए भी समय से पहले उन तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। वे ज्यादा से ज्यादा कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं करवाने पर भी जोर दे रहे हैं, ताकि सब कुछ सुरक्षित रहे।
28 अक्टूबर को आएंगी नीलेकणि की सिफारिशें
नीलेकणि की टीम अपनी सिफारिशें 28 अक्टूबर को सौंपने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन बदलावों में काफी दिलचस्पी दिखाई है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि भारत ने मानवता को सशक्त बनाने का रास्ता चुना है। अगर ये सुझाव आगे बढ़ते हैं, तो राष्ट्रीय परीक्षाओं के तरीके में छात्रों को एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।