LOADING...
नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर 65 वर्षीय व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई थार, गिरफ्तार
नागालैंड के दीमापुर में रेलवे स्टेशन पर थार

नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर 65 वर्षीय व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई थार, गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Dec 18, 2025
02:27 pm

क्या है खबर?

नागालैंड के दीमापुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 65 वर्षीय व्यक्ति को रेलवे ट्रैक पर थार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। द मोरंग एक्सप्रेस के मुताबिक, घटना 16 दिसंबर को रात लगभग 11:35 बजे दीमापुर रेलवे स्टेशन पर घटी है। एक महिंद्रा थार (NL-01/CA-8181) अवैध रूप से स्टेशन प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर गया और रेलवे ट्रैक पर चलते हुए पुराने फ्लाईओवर के नजदीक बर्मा कैंप की ओर फंस गया।

चिंता

प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग डरे

घटना से प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री काफी डर गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें थार को ट्रैक पर फंसते हुए दिखाया गया है। आरोपी कार चालक की पहचान थेपफुनेतुओ (65) के रूप में हुई है, जो दीमापुर जिले के सिग्नल अंगामी का निवासी है। दीमापुर स्थित रेलवे पुलिस स्टेशन में रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

रेलवे ट्रैक पर थार

Advertisement