मुजफ्फरनगर: मासूम भतीजी से दुष्कर्म, दरिंदे को उम्रकैद; 3 हफ्ते में आया फैसला
देश
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष अदालत ने इसी साल अपनी ही 18 महीने की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 30 साल के एक शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी मासूम बच्ची को उसके दादा-दादी के घर से बिस्किट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी पर आरोप तय होने के सिर्फ 3 हफ्तों के अंदर ही अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुना दिया।
अदालत ने 2 लाख रुपये जुर्माने का आदेश दिया
उम्रकैद के अलावा, अदालत ने आरोपी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जो सीधे उस मासूम बच्ची को दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की तेज कार्रवाई, वैज्ञानिक सबूतों और गवाहों के समय पर बयानों की वजह से ही इतनी जल्दी इंसाफ मिल पाया।