Page Loader
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसनी नदवी का निधन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसनी नदवी का निधन (तस्वीर: फेसबुक/@moulanarabeyhasaninadavi)

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसनी नदवी का निधन

लेखन गजेंद्र
Apr 13, 2023
05:54 pm

क्या है खबर?

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे और सांस में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौलाना को रायबरेली से लखनऊ शिफ्ट किया गया था। उन्होंने यहां डालीगंज स्थित नदवा कॉलेज में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी।

निधन

कौन थे मौलाना राबे हसन?

मौलाना राबे हसन नदवी दारूल उलम नदवतुल उलमा के प्रमुख चांसलर और अलामी रबीता अदब-ए-इस्लामी, रियाद के कुलपति थे। वह लगातार छह बार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष रहे। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने शादियों में दहेज देने की बजाय जायदाद में लड़कियों को बराबर का हक देने पर जोर दिया था। उन्होंने दुख जताया था कि मुसलमानों को केवल नमाज तक सीमित कर दिया गया और सामाजिक मामलों की उपेक्षा की जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताया