मुंबई में इस जगह जल्द ही खुलेगा नया पुल, जाम से मिलेगी आजादी
मुंबई में सियोन रेलवे स्टेशन के पास अब नया पुल खुलने वाला है। यह पुल 112 साल पुरानी संरचना की जगह लेगा।
नया पुल पुराने वाले से काफी चौड़ा है और इसे रेल पटरियों के ऊपर बिना किसी पिलर के बनाया गया है। इससे छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच भविष्य में नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
सियोन पुल 15 अक्टूबर तक खुलने की उम्मीद
सियोन, कुर्ला या धारावी से गुजरने वाले यात्रियों को इस नए पुल से बड़ी राहत मिलेगी। पुराने पुल के बंद होने के बाद से यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की परेशानी बनी रहती थी, अब उससे छुटकारा मिल जाएगा।
पहले इस प्रोजेक्ट को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, काम में तेजी लाई गई है और अब इसे 15 अक्टूबर तक खत्म करने की कोशिश हो रही है। इससे पिछले 2 सालों से लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा था, वह परेशानी दूर हो सकेगी और पूरब-पश्चिम का यह अहम संपर्क फिर से बहाल हो जाएगा।