NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला
    देश

    मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला

    मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला
    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 22, 2019, 06:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: झगड़े के बाद महिला ने पति को 11 बार चाकू से गोदा, काटा गला

    बुधवार को मुंबई में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसका गला काट दिया। पति की हत्या के बाद महिला दावा करती रही कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस की जांच में सब सामने आ गया और अंत में उसने कबूल किया कि उसे अपने पति के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चल गया था और इसका बदला लेने के लिए गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

    पानी पीने के बहाने से रसोई से चाकू लेकर आई महिला

    मामला मुंबई के नालासोपारा इलाके का है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे 36 वर्षीय सुनील कदम का उसकी 33 वर्षीय पत्नी प्रणाली से झगड़ा हो गया। इसके बाद कदम सोने चला गया और प्रणाली पानी पीने के बहाने रसोई में चली गई। वह रसोई से चाकू लेकर लौटी और अपने बेडरूम में जाकर उससे कदम के पेट पर 11 बार हमला किया। उसने कदम का गला भी काट दिया।

    मौके पर ही हुई कदम की मौत

    पुलिस के अनुसार, कदम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रणाली इसके बाद दूसरे कमरे में आई, जहां उसके सास-ससुर और दो बेटियां सो रहे थे। उसने अपने ससुर 63 वर्षीय आनंद को बताया कि कदम ने आत्महत्या कर ली है।

    पुलिस की जांच में प्रणाली ने कबूला सच

    तुलिंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएस पाटिल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "एक आदमी के लिए खुद को चाकू मारना और वो भी 11 बार पेट और गर्दन पर, असंभव है। इसलिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रणाली से पूछताछ की।" आखिरकार प्रणाली ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसे कदम के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चल गया था और प्रतिशोध की आग में उसकी हत्या कर दी।

    प्रणाली और कदम का हुआ था प्रेम विवाह

    पुलिस के अनुसार, प्रणाली और कदम का 2011 में प्रेम विवाह हुआ था और नालासोपारा के गाला नगर में कदम के माता-पिता के घर में रहते थे। वो दोनों अंधेरी की एक कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे। उनकी 7 साल और 8 महीने की दो बेटियां हैं। प्रणाली पर IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे आज वसाई कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    हत्या
    क्राइम समाचार
    आत्महत्या

    मुंबई

    क्या है IL&FS मनी लॉन्ड्रिंग मामला जिसमें राज ठाकरे से पूछताछ कर रही है ED? जानें दादर
    हाफिज सईद आतंकी फंडिंग केस: तीन NIA अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप, किए गए बाहर दिल्ली
    पाकिस्तान की तरफ से समुद्र के रास्ते आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर नौसेना भारत की खबरें
    BSNL का नया प्लान, 345 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ भारत की खबरें

    हत्या

    दिल्ली: तिहाड़ जेल की सुरक्षा में चूक, NGO सदस्य बनकर कैदी बॉयफ्रेंड से मिलती रही महिला भारत की खबरें
    पंजाब: मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी ने व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करने से रोका, गंवानी पड़ी जान पंजाब
    उन्नाव रेप केस: पीड़िता के परिवार और आरोपी विधायक की 18 साल पुरानी है दुश्मनी उन्नाव
    लखनऊ: पत्नी ने पानी के लिए नहीं पूछा तो बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मारा लखनऊ

    क्राइम समाचार

    तीन तलाक के बाद महिला ने पति पर लगाया गैंगरेप और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप झारखंड
    बात करने से रोका तो लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या बेंगलुरू
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा
    नौकरी के लिए गुड़गांव आई मेघालय की नाबालिग लड़की के साथ पांच दिनों तक हुआ रेप हरियाणा

    आत्महत्या

    राज ठाकरे को मिले ED के नोटिस से नाराज पार्टी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)
    फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस हरियाणा
    काम पर साथ जाने की जिद कर रहा था बच्चा, पिता ने रोका तो लगाई फांसी नोएडा
    गाजियाबादः पूरे परिवार की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी, मुंह पर चिपके मिले टेप हत्या

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023