Page Loader
मुंबई: पुलिस ने 11 जून तक धरना और विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाई
मुंबई पुलिस ने 11 जून तक निषेधाज्ञा लागू की (तस्वीर: विकिमीडिया)

मुंबई: पुलिस ने 11 जून तक धरना और विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाई

लेखन गजेंद्र
May 29, 2023
02:18 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने 29 मई से लकेर 11 जून तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ऐसी सूरत में सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, खतरे की आशंका को देखते हुए आंदोलन और 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के जमावड़े को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में लाउडस्पीकर, संगीत बैंड और पटाखों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

प्रतिबंध

क्या है प्रतिबंध का कारण?

मुंबई पुलिस की ओर से शादी समारोह, शोक सभा, सोसाइटी और क्लब की मीटिंग और सिनेमाघर के बाहर भीड़ आदि को प्रतिबंध से छूट दी गई है। पुलिस की ओर से प्रतिबंध को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासिन मलिक को लेकर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मलिक को फांसी देने की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई पुलिस की ओर से प्रतिबंध को लेकर जारी आदेश