क्या है 65 करोड़ का मीठी नदी घोटाला, जिसमें गिरफ्तार हुए अभिनेता डीनो मोरिया?
मुंबई पुलिस 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी डीसिल्टिंग प्रोजेक्ट में हुए घोटाले की जांच में जुटी है। इस प्रोजेक्ट का मकसद साल 2005 की बाढ़ के बाद मुंबई को फिर ऐसी मुसीबत से बचाना था।
अधिकारियों का आरोप है कि केतन कदम, जय जोशी, एक निजी कंपनी और BMC के कुछ अंदरूनी लोगों ने मिलकर बाढ़ सुरक्षा के नाम पर रखे गए जनता के पैसे को हड़प लिया है।
कदम और जोशी गिरफ्तार,
इस मामले में कदम और जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेता डीनो मोरिया से भी पूछताछ की गई है, क्योंकि उनके केतन कदम से लगातार संपर्क में रहने की बात सामने आई है।
डीनो मोरिया का कहना है कि उनके पास 'छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है' और वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरा नाम इसमें क्यों घसीटा जा रहा है।" अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। पैसा कहां-कहां लगाया गया, इसका पता लगाने के लिए साल 2025 में मुंबई और कोच्चि में कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है।