मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना इजाजत रैली पड़ी महंगी, आयोजकों पर FIR दर्ज
मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की रैली के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस प्रदर्शन को आयोजित किया था, जिसमें करीब 400-500 लोग शामिल हुए थे। इसमें मतदाता सूची में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की गई थी। यह शिकायत शिवाजी पार्क में ही रहने वाली वकील सिद्दी देओलेकर ने दर्ज कराई है।
CJP आयोजकों पर आरोप, अभी तक गिरफ्तारी नहीं
FIR में गैरकानूनी सभा (अवैध जमावड़ा) और पुलिस के निर्देशों का पालन न करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। ये धाराएं भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत दर्ज हुई हैं। शिकायत दर्ज कराने वाली वकील सिद्दी देओलेकर ने बॉम्बे हाई कोर्ट के 2013 के PIL 116/2009 के फैसले और उसके बाद महाराष्ट्र सरकार के आदेश का हवाला दिया। हालांकि, CJP ने बिना इजाजत के यह रैली की, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।