NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश मर्चेंट को ड्रग्स मामले में दबोचा
    अगली खबर
    मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश मर्चेंट को ड्रग्स मामले में दबोचा
    मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के करीब दानिश मर्चेंट को गिरफ्तार किया

    मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश मर्चेंट को ड्रग्स मामले में दबोचा

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 15, 2024
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एलटी मार्ग पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और डोंगरी में उसकी ड्रग्स (नशीली दवा) की फैक्ट्री संभालने वाले दानिश मर्चेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

    मर्चेंट को दानिश चिकना के नाम से भी जाना जाता है। वह ड्रग्स के एक मामले में वांछित आरोपी था। पुलिस ने उसके साथ एक और साथी कादर गुलाम शेख को भी गिरफ्तार किया है।

    पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।

    गिरफ्तारी

    पुलिस ने पिछले महीने में भी दबोचे थे 3 आरोपी 

    मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपी मोहम्मद अशिकुर, मोहम्मद सहीदूर रहमान और रेहान शकील अन्सारी को पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था।

    सूत्रों के अनुसार, 8 नवंबर 2024 की रात करीब 11 बजे आरोपी आशिकुर रहमान को मरीन लाइन स्टेशन इलाके से 144 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    आरोपी रहमान ने पूछताछ में बताया कि उसने डोंगरी इलाके से आरोपी रेहान शकील से पकड़ी गई ड्रग्स खरीदी थी।

    सूचना

    दानिश के डोंगरी इलाके में होने की मिली थी सूचना

    पुलिस ने बताया कि रेहान शकील से पूछताछ में सामने आया था कि उसने रहमान और उसके पास मिली 199 ग्राम ड्रग्स दाऊद के करीबी दानिश और कादिर फांटा से खरीदी थी।

    इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम वांछित आरोपी दानिश और कादिर की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी।

    13 दिसंबर को पुलिस को गोपनीय सूत्रों से दोनों के डोंगरी इलाके में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई पुलिस
    दाऊद इब्राहिम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "कुत्ता" बताया चुनाव आयोग
    #NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म, मुख्यमंत्री भी तय नहीं; फिर क्यों नहीं लगा राष्ट्रपति शासन?  एकनाथ शिंदे
    भाजपा के लिए महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का साथ क्यों जरूरी है? भाजपा समाचार
    चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को किया आमंत्रित, महाराष्ट्र चुनाव परिणाम संबंधी चिंताओं की करेंगे समीक्षा चुनाव आयोग

    मुंबई पुलिस

    सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार  सलमान खान
    सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार  सलमान खान
    आंधी से गिरे अवैध होर्डिंग का फरार मालिक भावेश भिंडे उदयपुर में गिरफ्तार, मुंबई लाया गया मुंबई
    मुंबई होर्डिंग हादसा: गोपनीय ऑपरेशन में मुंबई पुलिस ने आरोपी भावेश भिंडे को कैसे गिरफ्तार किया? मुंबई

    दाऊद इब्राहिम

    कश्मीर के अलावा इन पांच मुद्दों पर भी होता रहता है भारत-पाकिस्तान का टकराव भारत की खबरें
    हाफिज सईद, दाऊद, अजहर और लखवी नए कानून के तहत आतंकी घोषित, रेड कॉर्नर नोटिस जारी पाकिस्तान समाचार
    संशोधित आतंकरोधी कानून पर सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार को नोटिस जारी भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना ने टाइमपास के लिए मांगा आईपॉड और FM रेडियो दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025