NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: नाइजीरियाई शख्स ने किया पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला, आठ घायल
    अगली खबर
    मुंबई: नाइजीरियाई शख्स ने किया पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला, आठ घायल
    नाइजीरियाई शख्स ने किया पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला

    मुंबई: नाइजीरियाई शख्स ने किया पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला, आठ घायल

    लेखन मुकुल तोमर
    संपादन गौतम भगत
    Jun 02, 2022
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक नाइजीरियाई शख्स के पैदल चल रहे लोगों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना चर्चगेट इलाके के पास हुई और इसमें कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने अन्य लोगों पर हमला क्यों किया।

    कार्यवाही

    टाटा पार्क के पास हुई बुधवार को हुई घटना

    दक्षिण मुंबई पुलिस के ACP दिलीप सावंत ने बताया कि यह घटना बुधवार को टाटा पार्क के निकट पारसी वेल के पास हुई है।

    जहां जॉन नाम का 50 साल की उम्र का एक नाइजीरियाई व्यक्ति एक महिला के साथ बैठ हुआ था। तभी अचानक से वह व्यक्ति उठ खड़ा हुआ और उसने अपने पास से एक धारदार चाकू निकाल कर पास से गुजर रह पैदल लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

    बयान

    टाटा पार्क के पास हुई ये घटना

    ACP सावंत ने आगे बताया कि इस हमले में कम से कम आठ लोग घायल हुए है, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

    पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे,और उन्होंने घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी से चाकू भी जब्त किया है।

    आरोपी को आजाद मैदान पुलिस थाने ले जाया गया है।

    वायरल

    घटना से जुड़ा वीडियो वायरल

    घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी को घटनास्थल पर गिरे खून के धब्बों को साफ साफ देखा जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    घटना का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताथ कर रही है।

    डाटा

    भारत में रहते हैं नाइजीरिया के सैकड़ों लोग

    अफ्रीकी देश नाइजीरिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में से आता है और इसके सैकड़ो नागरिक भारत में पढ़ाई और रोजगार की तलाश में आते हैं। भारत में गोवा, केरल, मुंबई और दिल्ली इत्यादि बड़े शहरों में आपको नाइजीरिया के लोग काम करते दिख जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई पुलिस
    चाकू से हमला

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई पुलिस

    मनसुख हीरेन नहीं, कोई और है अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो का मालिक मुकेश अंबानी
    कॉमेडियन राजीव निगम के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, पुलिस में दर्ज करवायी शिकायत हैकिंग
    एंटीलिया केस: मनसुख हीरेन की हत्या मामले में महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार मुकेश अंबानी
    एंटीलिया केस: मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को निलंबित किया, पहले भी हो चुका है निलंबन मुकेश अंबानी

    चाकू से हमला

    जापान: व्यक्ति ने चाकू से किया स्कूली बच्चों पर हमला, दो की मौत, 17 घायल जापान
    सोनीपतः होमवर्क का पूछा तो छात्र ने घोंप दिया चाकू, टीचर की हालत गंभीर हरियाणा
    आंध्र प्रदेश: पति ने सरेआम काटा पत्नी का सिर, फिर उसे लेकर गलियों में घूमा आंध्र प्रदेश
    इस्लामिक स्टेट ने ली लंदन आतंकी हमले की जिम्मेदारी, कहा- हमारा लड़ाका था उस्मान लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025