Page Loader
मुंबई: गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर युवक ने लगाई 10वीं मंजिल से छलांग, मौत

मुंबई: गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर युवक ने लगाई 10वीं मंजिल से छलांग, मौत

Oct 02, 2019
02:11 pm

क्या है खबर?

मुंबई में रिलेशनशिप तोड़ने से नाराज एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। कुरार पुलिस ने मौत के बाद सोमवार को युवक पर मामला दर्ज किया है। यह घटना मलाड (ईस्ट) के कुरार इलाके में बनी SRA बिल्डिंग की है। आइये, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

घटना

युवक ने 10वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मामले के बारे में बताते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे अंबेडकर नगर झुग्गी में रहने वाला 24 वर्षीय युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया। वह अपने घर में अकेली थी। जब लड़की ने कहा कि वह उसके साथ ब्रेक-अप करना चाहती है तो युवक को गुस्सा आ गया और उसने लड़की की नस काट दी। इतना करते ही वह 10वीं मंजिल पर बने फ्लैट की खिड़की से नीचे कूद गया।

घटना

युवक ने मौके पर तोड़ा दम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीचे गिरते ही लड़के की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और लड़की को अस्पताल लेकर गए, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की अभी खतरे से बाहर है और आरोपी युवक पर धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना में महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी।

पुरानी घटना

पति पर चाकू से किए 11 वार

अगस्त में मुंबई में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसका गला काट दिया। पति की हत्या के बाद महिला दावा करती रही कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस की जांच में सब सामने आ गया और अंत में उसने कबूल किया कि उसे अपने पति के विवाहेतर संबंध के बारे में पता चल गया था और इसका बदला लेने के लिए गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

घटना

पानी पीने के बहाने से रसोई से चाकू लेकर आई थी महिला

मामला मुंबई के नालासोपारा इलाके का है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे 36 वर्षीय सुनील कदम का उसकी 33 वर्षीय पत्नी प्रणाली से झगड़ा हो गया। इसके बाद कदम सोने चला गया और प्रणाली पानी पीने के बहाने रसोई में चली गई। वह रसोई से चाकू लेकर लौटी और अपने बेडरूम में जाकर उससे कदम के पेट पर 11 बार हमला किया। उसने कदम का गला भी काट दिया।