Loading...
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत, कई लोग फंसे
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत, कई लोग फंसे

लेखन गजेंद्र
Aug 12, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में बुधवार तड़के भारी बारिश के कारण एक चॉल में भूस्खलन होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसा घाटकोपर थाना क्षेत्र के अशोकनगर इलाके में तड़के 3 बजे हुआ है। मौके पर पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और मुंबई नगर निगम की टीम मौजूद है। मलबे में अभी कम से कम 4 लोगों के दबे होने की सूचना है।

भूस्खलन

कैसे हुआ हादसा?

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुंबई अग्निशमन विभाग ने बताया कि तड़के 3:48 बजे हादसे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम भूस्खलन घाटकोपर के चिराग नगर स्थित गौशिया चॉल पहुंची।

बताया जा रहा है कि गौसिया चॉल में पहाड़ी पर स्थित एक छोटी पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया और मलबा 2 से 3 घरों पर गिरा। हादसे के बाद 6 से अधिक लोग दब गए।

अभी तक 2 लोगों के शव बरामद हुए हैं, बाकियों की तलाश जारी है।

जांच

मुंबई में लगातार हो रही बारिश

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में 28 वर्षीय साहिल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद समीर शामिल हैं।

बता दें कि मुंबई में हाल के हफ्तों में भारी बारिश हुई है, जिससे हवाई यातायात बाधित हुआ है और शहर के हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ है।

मंगलवार को भी भारी बारिश के चलते कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक चेतावनी जारी की थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद मौके पर मौजूद बचाव दल

ADVERTISEMENT

जांच

विशेष कैमरों से मलबों में तलाशे जा रहे पीड़ित

विभिन्न एजेंसियों की बचाव टीमें मलबे के नीचे जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए विशेष पीड़ित-पहचान कैमरों का उपयोग कर रही हैं।

महापौर रितु तावड़े ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है। यह सहायता जिला कलेक्टर कार्यालय के जरिए वितरित की जाएगी।

घाटकोपर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उसने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT