NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: आंधी से अवैध होर्डिंग गिरने के बाद बचाव अभियान पूरा, कुल 16 की मौत 
    अगली खबर
    मुंबई: आंधी से अवैध होर्डिंग गिरने के बाद बचाव अभियान पूरा, कुल 16 की मौत 
    मुंबई अवैध होर्डिंग हादसे में अब तक 16 मौत (तस्वीर: एक्स/@RanjanSukesh)

    मुंबई: आंधी से अवैध होर्डिंग गिरने के बाद बचाव अभियान पूरा, कुल 16 की मौत 

    लेखन गजेंद्र
    May 16, 2024
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार 13 मई को तेज आंधी आई थी, जिससे घाटकोपर इलाके में लगा अवैध होर्डिंग गिर गया था। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी।

    इसके बाद 60 घंटे तक चला बचाव अभियान बुधवार देर शाम को पूरा हो गया, जिसमें मृतकों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में कुल 16 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

    होर्डिंग के नीचे से कार में दबे 2 लोगों के शव निकाले गए हैं, जो दंपति हैं।

    हादसा

    हादसे के दिन से लापता थे दोनों 

    दंपति की पहचान मनोज चंसोरिया और अनीता के रूप में हुई है। मनोज एयर ट्रैफिक कंट्रोल के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। दोनों की मौत होर्डिंग के नीचे आने से हुई है।

    दंपति हादसे के दिन से लापता थे। उनके परिजनों को उनकी अंतिम लोकेशन घटनास्थल पर दिख रही थी, जिससे लोगों की आशंका बढ़ गई।

    बताया जा रहा है कि हादसे के समय मनोज कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे, तभी होर्डिंग गिर गई।

    जांच

    होर्डिंग का मालिका फरार, पुलिस की 10 टीमें ढूंढ रही

    घाटकोपर में अवैध रूप से लगे विशालकाय होर्डिंग के मालिक भावेश भिंडे को पुलिस तलाश रही है। वह फरार है। मुंबई पुलिस की 10 टीम उसकी खोज में लगी है।

    उसके पुणे और गुजरात भागने की आशंका है। पुलिस की टीम मुंबई हवाई अड्डे पर भी तैनात की गई है।

    मुंबई नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि भिंडे के पास निगम की अनुमति नहीं थी, उसने ओलंपिक पूल से भी बड़े आकार का अवैध होर्डिंग लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: पिता ने 3 बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या की, मामा पर आरोप लगाया हत्या
    महाराष्ट्र: अकोला में युवक की पुलिस हिरासत में मौत, पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई देश
    मुंबई: पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार  मुंबई
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 अप्रैल के लिए ताजा भाव जारी, आपके शहर में कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल के भाव: 10 अप्रैल के लिए नई कीमतें जारी, कहां बदले दाम?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव: 11 अप्रैल की कीमतें जारी, आपके शहर में कितने बदले दाम?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मर्सिडीज-बेंज भारत में बिक्री नेटवर्क का करेगी विस्तार, बना रही योजना  मर्सिडीज-बेंज
    पेट्रोल-डीजल: 12 अप्रैल के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कहां-कितने बदले पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025