Page Loader
मुंबई: BEST बस का अचानक ब्रेक फेल हुआ, चालक ने डिवाइडर पर चढ़ाकर यात्रियों को बचाया
मुंबई में BEST बस का ब्रेक फेल होने से डिवाइडर से टकराई (प्रतीकात्मक: अनस्प्लैश)

मुंबई: BEST बस का अचानक ब्रेक फेल हुआ, चालक ने डिवाइडर पर चढ़ाकर यात्रियों को बचाया

लेखन गजेंद्र
Aug 15, 2024
06:18 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां BEST बस का ब्रेक फेल होने पर कई यात्रियों की जान मुश्किल में फंस गई, लेकिन चालक ने उन्हें बचा लिया। फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, घटना अगस्त क्रांति मैदान के पास सुबह 11 बजे घटी थी। हादसे में किसी यात्रियों और सड़क पर चलने वाले लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है। ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसा

कैसे बचाई बस चालक ने लोगों की जान

रिपोर्ट के मुताबिक, बृह्नमुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) की बस मुंबई सेंट्रल से रूट 155 पर जा रही थी, तभी ब्रेक फेल हो गया। तभी बस चालक ने बस को तुरंत डिवाइडर पर चढ़ाकर कई लोगों की जान बचाई। इस दौरान वह एक ट्रक से हल्का टकरा गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। बता दें, बस का संचालन SMT ATPL (डागा ग्रुप) करती है, जो शहर में BEST के लिए वेट-लीज्ड बसें चलाने वाली कंपनियों में शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

घटना

एक दिन पहले बेंगलुरु में हुआ था हादसा

एक दिन पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की बस ने हेब्बल फ्लाईओवर पर अचानक अपना नियंत्रण खो दिया था। इस दौरान बस 3 बाइक और 2 कार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी और रुक गई। दुर्घटना के समय बस बेंगलुरु हवाई अड्डे से एचएसआर लेआउट जा रही थी। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई थी। हादसा अचानक बस का ब्रेक फेल होने से हुआ था।