Page Loader
मुंबई: BEST बस ने सड़क पर पैदल यात्रियों और कई वाहनों को कुचला, 7 की मौत
मुंबई में BEST बस ने पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचला

मुंबई: BEST बस ने सड़क पर पैदल यात्रियों और कई वाहनों को कुचला, 7 की मौत

लेखन गजेंद्र
Dec 10, 2024
09:56 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (BEST) ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। घटना रात 9:35 बजे कुर्ला इलाके में हुई है। रूट नंबर 332 के चालक के नियंत्रण खोने के बाद पैदल यात्रियों और कई वाहनों को कुचलते हुए निकल गई और हाउसिंग सोसाइटी की दीवार से टकरा गई। हादसे में 49 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हादसा

पहली बार बस चला रहा था चालक

दैनिक भास्कर के मुताबिक, बस हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर के पास हुआ। हादसे के समय बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बस का चालक संजय मोरे 1 दिसंबर को संविदा चालक के रूप में BEST में शामिल हुआ है और वह सोमवार को पहली बार बस चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बस संचालन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) करती है।

ट्विटर पोस्ट

CCTV में कैद घटना

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसमें बस सड़क पर तेज रफ्तार में कई वाहनों और लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ते दिख रही है। एक ऑटो के परखच्चे उड़ गए। शिवसेना विधायक दिलीप लांडे का कहना है कि बस चालक ने ब्रेक दबाने की जगह एक्सेलेटर दबा दिया, जिससे वह बस को नियंत्रित नहीं कर सका और हादसा हो गया। हादसे में सभी मृतकों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है।