NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: पुणे और मुंबई में रिकॉर्ड मामले, दोनों शहरों में बीते दिन मिले लगभग 12,000 मरीज
    अगली खबर
    कोरोना: पुणे और मुंबई में रिकॉर्ड मामले, दोनों शहरों में बीते दिन मिले लगभग 12,000 मरीज

    कोरोना: पुणे और मुंबई में रिकॉर्ड मामले, दोनों शहरों में बीते दिन मिले लगभग 12,000 मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 25, 2021
    11:14 am

    क्या है खबर?

    पुणे और मुंबई में बीते दिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आए।

    बुधवार को पुणे में जहां 6,754 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो मुंबई में महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार एक दिन में 5,000 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले।

    इसी के साथ महाराष्ट्र ने एक बार फिर मरीजों की संख्या के मामले में अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    गौरतलब है कि राज्य में संक्रमण की तेज रफ्तार से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में बीते दिन मिले लगभग 32,000 मरीज

    महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए और 95 लोगों की मौत हुई। यह महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

    बीते रविवार को पहली बार राज्य में 30,000 से अधिक संक्रमित मिले थे।

    मामलों में ताजा इजाफे के बाद राज्य में अब तक 25,64,881 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 53,684 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    पुणे में मामले बढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं

    मुंबई में इससे पहले रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 3,779 नए मामले सामने आए थे।

    इसके बाद यहां टेस्टिंग बढ़ाई गई है। मामलों में बढ़ोतरी के पीछे यह एक वजह मानी जा रही है, लेकिन पुणे में संक्रमितों की बढ़ोतरी के पीछे कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आ रहा।

    मुंबई में बीते 40,000 से अधिक टेस्ट में 5,190 मामले सामने आए। वहीं पुणे में सिर्फ 24,000 टेस्ट में ही 6,000 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले।

    विशेषज्ञों की राय

    अप्रैल मध्य तक राहत मिलने के आसार नहीं- विशेषज्ञ

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सिंबोयसिस अस्पताल के CEO डॉ विजय नटराजन ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पुणे में लोगों का मिलना-जुलना और दूसरे सुपर स्प्रेडर इवेंट जारी है, जिनके चलते मामले बढ़ रहे हैं।

    वहीं महामारी पर महाराष्ट्र सरकार के सलाहकार डॉ सुभाष सालुंखे ने कहा कि अप्रैल मध्य तक मामलों में ऐसे ही उछाल जारी रहेगा। नाइट कर्फ्यू और कुछ पाबंदियों का असर नजर नहीं आ रहा है।

    चिंता

    पुणे में 49,000 से अधिक सक्रिय मामले

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अकेले पुणे जिले में 49,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं, जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है।

    यहां पर गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या भी पड़ रही है। प्रशासन ने बताया कि अस्पतालों में बेडों की संख्या पर्याप्त है और साथ ही साथ नई सुविधाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है।

    पुणे में कोरोना के कुल 4.88 लाख मामले हैं, जिनमें से 8,225 लोगों की मौत हो चुकी है।

    जानकारी

    सिंधुदुर्ग को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में बढ़ रहे मामले

    सिंधुदुर्ग को छोड़कर महाराष्ट्र के हर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते राज्य सरकार ने कई जगहों पर पाबंदियां लागू की हैं, लेकिन अभी तक उनका असर नजर नहीं आया है।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या हालत?

    भारत में बीते दिन कोरोना के 53,476 नए मामले सामने आए और 251 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों बाद देश में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,17,87,534 हो गई है। इनमें से 1,60,692 लोगों की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 3,95,192 पर पहुंच गई है।

    अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत महामारी से तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    पुणे
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    मुंबई

    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान महाराष्ट्र
    विक्की कौशल की फिल्म 'मिस्टर लेले' में भूमि पेडनेकर हो सकती हैं शामिल करण जौहर
    90 के दशक की मशहूर अदाकारा उर्मिला मातोंडकर बड़े पर्दे पर आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 15' का हिस्सा हो सकती हैं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और अंकिता लोखंडे बॉलीवुड समाचार

    पुणे

    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं और इनकी सटीकता कितनी है? भारत की खबरें
    मुंबई के बाद कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बना पुणे, लॉकडाउन के बावजूद बढ़े मामले भारत की खबरें
    पुणे के मेयर का दावा- शहर में 400 संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट नहीं हुई भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 22,854 नए मामले, 126 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: पार्क, बस अड्डों और पर्यटन स्थलों पर हो रहा नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन मुंबई

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 40,953 मरीज, महाराष्ट्र में फिर 25,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले
    महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ये है गाइडलाइंस मुंबई
    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील मुंबई
    सुंदरलाल के बाद 'तारक मेहता....' के 'भिड़े' भी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025