NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 25, 2021
    09:40 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 53,476 नए मामले सामने आए और 251 मरीजों की मौत हुई है। पांच महीनों बाद देश में एक दिन में इतने मरीज मिले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,17,87,534 हो गई है। इनमें से 1,60,692 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 3,95,192 पर पहुंच गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 26,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 26,490 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,12,31,650 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 95.49 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,65,021 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 23.75 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 25,64,881 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 53,684 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,09,908 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,527 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 9,75,955 मामलों और 12,461 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,95,121 मामलों और 7,197 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 31,855 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 95 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में एक दिन मिले ये सर्वाधिक मामले हैं।

    इसी तरह केरल में 2,456 लोगों को संक्रमित पाया गया और 10 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 585 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 2,298 मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 5,31,45,709 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 23,03,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 12.46 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 27.42 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में तीन करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.45 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.22 करोड़ संक्रमितों में से लगभग तीन लाख मरीजों की मौत हुई है

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    भारत में शुरू हुई शानदार कैमरा सेटअप वाले रेडमी नोट 10 की पहली सेल एंड्रॉयड
    लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली दिल्ली
    हुंडई अप्रैल में पेश करेगी सात सीटर SUV अल्काजार, जानें भारत में कब होगी लॉन्च हुंडई मोटर कंपनी
    सभी सरकारी बैंकों का नहीं हो रहा निजीकरण- सीतारमण बैंक हड़ताल

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले भारत की खबरें
    मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जलगांव में 11-15 मार्च तक जनता कर्फ्यू का ऐलान मुंबई

    केरल

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 8,635 नए मामले, 94 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    सनी लियोन से धोखाधड़ी के मामले में केरल पुलिस ने की पूछताछ सेलिब्रिटी गॉसिप
    केरल: "अल्लाह को खुश" करने के लिए मां ने दी छह वर्षीय बेटे की कुर्बानी क्राइम समाचार

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 40,953 मरीज, महाराष्ट्र में फिर 25,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले
    महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए ये है गाइडलाइंस मुंबई
    कोरोना: मुंबई में बीते दिन मिले अब तक के रिकॉर्ड मामले, 300 से अधिक इमारतें सील मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025