LOADING...
मुंबई में बारिश के कारण 3 मंजिला चॉल ढही, 5 बच्चों समेत 6 की मौत
मुंबई में बारिश के कारण 3 मंजिला चॉल ढहने से 5 बच्चों समेत 6 की मौत

मुंबई में बारिश के कारण 3 मंजिला चॉल ढही, 5 बच्चों समेत 6 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 06, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मानखुर्द इलाके में एक 3 मंजिला चॉल ढह गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। हादसा मानखुर्द के हनुमान मंदिर के पीछे जनता नगर की चॉल नंबर 5 में हुआ है। घटना की सूचना पर बचाव कर्मी और पुलिस की टीम पहुंच गई। कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। मृतकों में 5 बच्चे शामिल हैं।

बारिश

जर्जर बताई जा रही थी इमारत

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आलिया (7), मुस्कान (14), निहाल (6), नबिया (2), सोनी (32) और मुनाफ (7) के रूप में हुई है। करीब 2 लोग घायल हैं। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने घटना पर कहा कि अनधिकृत निर्माणों में रहने वाले लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि नोटिस मिलने के बावजूद वे ऐसे ढांचों में रहना जारी रखते हैं और बार-बार उनका पुनर्निर्माण करते हैं। जो चॉल गिरी है, वह जर्जर बताई जा रही है।

हादसा

लोगों ने खाली की इमारतें

टाइम्स ऑफ इंडिया ने स्थानीय पार्षद विजय उबाले के हवाले से बताया कि घटना के बाद लोग सतर्क हो गए हैं और ढहने की कगार पर खड़ी 2 जर्जर इमारतों को वासियों ने खाली कर दिया है। उन्होंने बताया कि जो चॉल धराशायी हुई है, उसे भी रविवार को कुछ लोगों ने खाली कर दिया था, लेकिन शाम तक कुछ लोग वापस आ गए थे। इसके बाद रात में इमारत ढह गई। मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

Advertisement

बारिश

मुंबई में आफत की बारिश

मुंबई में बारिश की वजह से पिछले एक हफ्ते में 10 लोगों की मौत हुई है। रविवार को कुर्ला और शनिवार को आरे में एक पेड़ की शाखा गिरने से 65 और 18 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर एक घंटे तक उड़ानें बाधित रहीं। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हुई है। मुंबई की डब्बावाला एसोसिएशन ने सोमवार को अपना काम बंद किया है।

Advertisement