NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी
    अगली खबर
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी।

    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 15, 2022
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से धमकी मिली है। आरोपी ने यह धमकी रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल के डिस्प्ले नंबर पर दी गई है।

    बड़ी बात यह है कि आरोपी ने इस नंबर पर एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे आठ बार फोन कर धमकियां दी है।

    इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने DB पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।

    धमकी

    तीन घंटे में पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी

    अस्पताल प्रशासन ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने अस्पताल के डिस्प्ले नंबर पर कॉल कर मुकेश अंबानी और उनके परिवार को महज तीन घंटे में ही खत्म करने की धमकी है।

    मुंबई पुलिस की ओर से नंबर की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने उस नंबर पर कुल आठ कॉल किए थे, इनमें से अस्पताल प्रशासन ने चार रिसीव किए हैं।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ये सभी कॉल्स एक ही नंबर से की थी।

    सतर्कता

    पुलिस ने दिखाई सतर्कता

    धमकी मिलने की सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस के अलावा महाराष्ट्र ATS और क्राइम ब्रांच की टीमें अंबानी के घर एंटीलिया पहुंच गई।

    इसी तरह सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों संदिग्ध को पकड़ने के लिए पैनी नजर रखी।

    पुलिस धमकी भरे कॉल रिसीव करने वाले कर्मचारी के बयान दर्ज करने के साथ आरोपी को भी ट्रेस करने में जुट गई।

    बाद में पुलिस ने नंबर के आधार पर विष्णु भौमिक (56) नाम के आरोपी को दबोच लिया।

    कारण

    आरोपी ने क्यों दी अंबानी परिवार को धमकी?

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भौमिक मानसिक रूप से अस्थिर है। इसी के चलते उसने अस्पताल में कॉल कर धमकी दे दी थी।

    पुलिस ने बताया कि भौमिक ने अस्पताल में आठ बार फोन कर अलग-अलग नामों से अंबानी और उनके परिवार को तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी थी। इसमें एक कॉल के दौरान उसने अपना नाम अफजल बताया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।

    पृष्ठभूमि

    फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास मिली थी विस्फोटक से भरी कार

    फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से भरी SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी।

    चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। हालांकि, जिलेटिन की छड़ों को असेंबल नहीं किया गया था।

    इस मामले की जांच में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाझे का नाम भी सामने आया था। अभी NIA इस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य

    साल 2016 में हिजबुल मुजाहिद्दीन से मिली थी धमकी

    मुकेश अंबानी को साल 2013 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन की ओर से भी धमकी मिली थी।

    उसके बाद उन्हें तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की ओर से Z+ सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसी तरह उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी Y+ सुरक्षा दी गई थी।

    अंबानी के बच्चों को महाराष्ट्र सरकार की ओर से ग्रेडेड सुरक्षा दी जाने लगी थी। यह सुरक्षा व्यवस्था आज भी जारी है, लेकिन नई धमकी ने पुलिस को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

    स्वतंत्रता दिवस

    मुकेश अंबानी ने कर्मचारियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    इससे पहले सुबह मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

    इसमें मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते दिख रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने पोते को अपनी गोद में उठा रखा है, जबकि नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं।

    बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    महाराष्ट्र
    मुंबई पुलिस
    आतंकी संगठन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    मुकेश अंबानी

    कोरोना वायरस का असर: मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की गिरावट भारत की खबरें
    लॉकडाउन में भारतीय अरबपतियों की घट रही संपत्ति, केवल यह अरबपति हो रहा अमीर भारत की खबरें
    भारत में सबसे बड़ा FDI निवेश, फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपये में खरीदी जियो में हिस्सेदारी फेसबुक
    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जैक मा को पछाड़ा चीन समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले ठाकरे को बड़ा झटका, शिंदे बने शिवसेना विधायक दल के नेता उद्धव ठाकरे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,135 नए मरीज, 24 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: देश के सबसे कम उम्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें उद्धव ठाकरे
    एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अद्भुत मिश्रण है कामशेत, घूम आएं इसके ये पर्यटन स्थल ट्रेवल टिप्स

    मुंबई पुलिस

    अरब सागर में डूबे जलयान के कैप्टन के खिलाफ FIR, अब तक 51 शव मिले चक्रवात
    NCPCR ने 'बॉम्बे बेगम्स' की टीम के खिलाफ FIR की मांग की, जानिए कारण महाराष्ट्र
    मुंबई में घूमने निकले टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी को पुलिस ने रोका, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार राज कुंद्रा

    आतंकी संगठन

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में CRPF की टीम पर आतंकी हमला; एक जवान शहीद, तीन अन्य घायल जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना पर आतंकी हमला, कैप्टन सहित 12 जवानों की मौत पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान: चीनी इंजीनियर्स और सैनिकों को ले जा रही बस में धमाका, 13 की मौत पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान: कराची में बाइक सवारों ने चीनी नागरिक को मारी गोली चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025