दिल्ली में गलती से उछला कीचड़, 5 नाबलिकों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या
क्या है खबर?
दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 नाबलिकों ने एक युवक की चाकू से गोकदर इसलिए हत्या कर दी कि उसकी गलती उन पर कीचड़ के छींटे लग गए थे। पुलिस ने इस मामले में अब 5 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 9 जुलाई को केशव पुरम की ओर जाने वाले प्रेम बारी पुल के पास हुई थी। पुलिस अब चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।
घटना
पुलिस को PCR कॉल से लगा घटना का पता
पुलिस ने बताया कि 9 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम (CPR) के जरिए एक युवक के घायल हालत में सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान दिल्ली के उधम सिंह पार्क निवासी बंसी लाल के रूप में हुई है। वह लाला लाजपत राय बाजार में एक CCTV की दुकान पर काम करता था।
बयान
पुलिस ने क्या दिया बयान?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कीचड़ उछलने की घटना के बाद युवक और नाबालिगों में तीखी बहस हुई थी। उसके बाद नाबालिगों ने सामूहिक रूप से युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी नाबालिग मौके से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में CCTV फुटेज और स्थानीय जानकारी से आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली।