LOADING...
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर पंप कर्मचारी को आग लगाई
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर पंप कर्मचारी को आग लगाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर पंप कर्मचारी को आग लगाई

लेखन गजेंद्र
Jun 25, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर एक पंप कर्मचारी को 3 लोगों ने आग लगा दी। घटना थाटीपुर थाान क्षेत्र में बुधवार देर रात 12 बजे घटी है। पीड़ित का नाम आकाश सेंगर है, जो पंप पर चौकीदारी करता है। उसको बचाने में उसके पिता भी झुलस गए। घटना को अंजाम देने वाले 3 युवकों में सचिन गुर्जर और अरविंद छावई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

सेंगर पेट्रोल पंप पर चौकीदार है। वह रात को चोरी छिपे बोतल में पेट्रोल बेचता है। बुधवार रात को तीनों आरोपी बुलेट से सेंगर के पास पहुंचे थे और सेंगर से पेट्रोल लिया। वे सेंगर को 100 रुपये दे रहे थे, जबकि आकाश 250 रुपये मांग रहा थआ। इसी बात को लेकर तीनों भड़क गए और सेंगर के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी एक ने बोतल से पेट्रोल सेंगर पर छिड़क दिया और लाइटर से आग लगा दी।

जांच

सेंगर को बचाने दौड़े उसके चौकीदार पिता भी झुलसे

आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गए। तभी पास की दुकान पर चौकीदार सेंगर के पिता उसे बचाने के लिए दौड़े। वह भी झुलस गए हैं। सेंगर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह 60 प्रतिशत जल गया है और हालत गंभीर है। घटना के बाद सेंगर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सचिन गुर्जर और अरविंद छावई को गिरफ्तार कर लिया है। अनुज फरार है।

Advertisement