Loading...
भोपाल: BBA छात्र ने 6 करोड़ में अंडकोष बेचने की रील देखकर नाबालिग की हत्या की
भोपाल में BBA छात्र ने 6 करोड़ में अंडकोष बेचने की रील देखकर नाबालिग की हत्या की

भोपाल: BBA छात्र ने 6 करोड़ में अंडकोष बेचने की रील देखकर नाबालिग की हत्या की

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर 6 करोड़ रुपये में मानव अंडकोष बेचने की रील देखकर एक 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। छात्र ने नाबालिग का अंडकोष बेचने की कोशिश की, लेकिन कोई खरीदार न मिलने पर उनको तालाब में फेंक दिया। खुलासा होने पर पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

भोपाल में पेन बेचने वाला 14 वर्षीय किशोर 6 अगस्त को लापता हो गया था। उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस बीच, पुलिस को 11 अगस्त को एक किशोर का शव तलाब में उतराता मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला को बुलाया, जिसने शरीर पर 'शंकर' लिखा टैटू देखकर मृतक की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

खुलासा

कैसे हुआ खुलासा?

नई दुनिया के मुताबिक, पुलिस ने जांच के दौरान तलेया निवासी BBA छात्र जोहेब खान को गिरफ्तार किया, जो पूरी घटना का मास्टरमाइंड था।

उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ रुपये में मानव अंडकोष बेचने की रील देखी थी, जिसे खाड़ी देशों में आराम से बेंचा जा सकता था।

उसने वीडियो पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय आमिर कुरैशी को दिखाया और इसे पूरा करने की योजना बनाई, जिसमें 3 नाबालिग लड़कों को भी लालच देकर शामिल किया गया।

ADVERTISEMENT

अंजाम

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस ने बताया कि आरोपी जोहेब ने खुद को लड़कों के सामने डॉक्टर बताया था। वे ऐसे बच्चे की तलाश में थे, जिनका अंडकोष निकाला जा सके।

इस बीच, 6 अगस्त को इकबाल मैदान में पेन बेचने वाले 14 वर्षीय बालक से जोहेब के नाबालिग साथियों ने संपर्क किया। उसे 100 रुपये का लालच देकर एक लड़ाई में साथ देने को कहा।

रास्ते में कुरैशी और अन्य नाबालिग मिल गए। सभी मिलकर बालक को सुनसान घोबीघाट इलाके में ले गए।

ADVERTISEMENT

वारदात

मौके पर नहीं पहुंचा जोहेब, उसने वीडियो कॉल पर निर्देश दिए

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बालक के पेट में चाकू से वार किया। इसके बाद ब्लेड से उसके अंडकोष निकालकर एक प्लास्टिक में रख लिए।

कुरैशी ने जोहेब को फोन कर मौके पर आने को कहा, लेकिन जोहेब नहीं पहुंचा। उसने वीडियो से ही साथियों को निर्देश दिया।

अंडकोष निकालने के बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया। जोहेब 3 दिन तक अंडकोष के खरीदार तलाशता रहा, जिसके न मिलने पर उसने अंडकोष तालाब में फेंक दिया।

निशाना

सभी आरोपी गिरफ्तार, पहले भी बना चुके थे निशाना

पुलिस ने बताया कि जोहेब की गिरफ्तारी के बाद कुरैशी और अन्य 3 नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि जोहेब ने 3 अगस्त को भी एक दोस्त को सुनसान जगह ले जाकर उसे मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से भाग निकला था। हालांकि, उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

उसने अब पुलिस ने अपनी शिकायत दी है। पुलिस वीडियो और अन्य चीजें तलाश रही है।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने जानकारी दी

ADVERTISEMENT