Loading...
मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Nov 11, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

त्योहारों की रौनक के बीच आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली और NCR में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचने वाली प्रमुख कंपनी मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार (12 नवंबर) से लागू होगी। इससे पहले कंपनी ने इसी साल 14 मई को दूध के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

कारण

क्या है दाम बढ़ाने का कारण?

कंपनी के आंतरिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

किसानों से कच्चे दूध की खरीद की दरें बढ़ने के कारण कंपनी को इस बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा मजबूरन उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि मदर डेयरी अपनी कुल कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे दुग्ध उत्पादक किसानों को देती है। कुल मिलाकर, कंपनी हर दिन 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।

दाम

कंपनी ने कितने बढ़ाए दाम?

इस बढ़ोतरी के बाद फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि अन्य वेरिएंट्स में 2-3 रुपये की वृद्धि की गई है।

फुल क्रीम दूध अब 72 की जगह 76, गाय का दूध 62 की जगह 65, टोंड दूध 60 की जगह 62, टोंड दूध बल्क वेंडेड 58 की जगह 60 और डबल टोंड दूध 56 रुपये की जगह 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह बढ़ोतरी अब सीधे लोगों की जेब पर भारी पड़ेगी।

ADVERTISEMENT

कारोबार

मदर डेयरी का कारोबारी सफर

वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

कंपनी रोजाना कुल 50 लाख लीटर दूध बेचती है और इसके पास कुल 9 अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट्स हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी के टर्नओवर में 17 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई थी, जिसके चलते यह 20,300 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया था।

दूध के अलावा कंपनी खाद्य तेल और फल, सब्जियां और फ्रोजन स्नैक्स बेचती है।

ADVERTISEMENT